पुलिस गिरफ्त में आरोपी कैथल निवासी अमित।
फतेहाबाद पुलिस ने गांव भिरडाना में हुई फायरिंग की गंभीर वारदात में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी को कैथल जिले से पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान कैथल जिले के गांव रोहेड़ा निवासी अमित के रूप में हुई है।
.
सदर थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि यह गिरफ्तारी उस मामले से जुड़ी है, जिसमें गांव भिरडाना निवासी ओमप्रकाश की पत्नी कलावती ने शिकायत दर्ज करवाई थी। कलावती ने आरोप लगाया था कि कुछ व्यक्ति उनके घर में जबरन घुस आए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जिससे वह और उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
और भी आरोपियों की तलाश की जा रही घटना के संबंध में पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इसमें सह-आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले के खुलासे के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
