मुख्य बातें

झाबुआ में रोजगार सहायक 1250 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार: जन्म प्रमाण पत्र के लिए 1600 रुपए मांगे थे, इंदौर लोकायुक्त ने लिया एक्शन – alirajpur News

झाबुआ में रोजगार सहायक 1250 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार:  जन्म प्रमाण पत्र के लिए 1600 रुपए मांगे थे, इंदौर लोकायुक्त ने लिया एक्शन – alirajpur News

लोकायुक्त इंदौर इकाई ने झाबुआ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है। ग्राम डिग्गी, तहसील रानापुर के निवासी कमल सिंह निंगवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके 7 वर्षीय पुत्र पवन सिंह का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम पंचायत डिग्गी

.

दिनेश कुमार ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 1600 रुपए की रिश्वत मांगी। कमल सिंह ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से की। शिकायत की जांच में मामला सही पाए जाने पर 28 अगस्त को ट्रैप की कार्रवाई की गई।

लोकायुक्त की टीम ने दिनेश कुमार को 1250 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, सचिन पटेरिया और आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, आशीष आर्य, बंदमोहन सिंह बिष्ट व मनीष माधुर शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *