इसी लेब्राडोर को पड़ोसी ने डंडे से जमकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पालतू डाॅग की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। जिसमें पड़ोस में रहने वाले युवक ने डाॅग को डंडे से पीटा है। घटना से डाॅग गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
.
मिली जानकारी के मुताबिक गोवर्धनपुर रोड स्थित ग्रिनी सिटी काॅलोनी में रहने वाले राजेन्द्र कुमार सिंह सिसोदिया 65 साल जिला युनियन लघु वनोपज संघ में संविदा के तहत उप प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ हैं।
उन्होंने अपने घर में लेब्राडोर प्राजाति का 4 साल का डाॅग पाला है। सोमवार को अचानक उनका डाॅग घर से बाहर निकल गया और काॅलोनी के दूसरी गली में चला गया। इस दौरान और भी आवारा डाॅग थे।
तभी वहीं रहने वाला प्रफुल्ल जयसवाल अपने घर से डंडा लेकर निकला और आवारा डाॅग के साथ घूम रहे पालतू डाॅग को डंडे से जमकर पीटने लगा। इससे पालतू डाॅग गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रीन सिटी काॅलोनी में पालतू को पीटने का मामला सामने आया
आसपास के लोगों ने दी सूचना जिसकी जानकारी आसपास के लोगों ने डाॅग मालिक को दी। जिसके बाद तत्काल डाॅग को ईलाज के लिए पशु अस्पताल ले गए। जहां पशु चिकित्सकों ने उसका ईलाज किया, लेकिन इसके बाद भी डाॅग की हालत सही नहीं हो सकी।
थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया ऐसे में बुधवार को डाॅग मालिक राजेन्द्र कुमार सिंह सिसोदिया चक्रधर नगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने मामले में आरोपी प्रफुल्ल जयसवाल के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
