मुख्य बातें

पानीपत में बिहार से आई महिला लापता: पति गया था काम पर, बोला- ढूंढने पर नहीं मिली – Matlouda News

पानीपत में बिहार से आई महिला लापता:  पति गया था काम पर, बोला- ढूंढने पर नहीं मिली – Matlouda News

पानीपत में एक महिला लापता हो गई। घटना मतलौडा स्थित थर्मल पुलिस चौकी क्षेत्र के आसन कलां गांव की है। बिहार के औरंगाबाद जिले के भोपतपुर गांव से नौकरी की तलाश में पानीपत आए एक व्यक्ति की पत्नी 27 अगस्त को अचानक घर से गायब हो गई।

.

पीड़ित ने बताया कि वह थर्मल के पास एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। वह परिवार के साथ आसन कलां में किराए के मकान में रह रहा था। परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। 27 अगस्त को जब वह शाम को ड्यूटी से घर लौटा, तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली।

पहले उसने सोचा कि पत्नी पड़ोस में गई होगी और वापस आ जाएगी। जब वह नहीं लौटी तो उसने आसपास तलाश की। पत्नी का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उसने बिहार में अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी। 28 अगस्त को उसने थर्मल पुलिस चौकी में पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पति के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *