मुख्य बातें

विदेश दौरे से 30 अगस्त को लौटेंगे CM…बीजेपी करेगी स्वागत: जापान-कोरिया दौरे में कारोबारियों से मिले सीएम साय, निवेश मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह – Raipur News

विदेश दौरे से 30 अगस्त को लौटेंगे CM…बीजेपी करेगी स्वागत:  जापान-कोरिया दौरे में कारोबारियों से मिले सीएम साय, निवेश मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह – Raipur News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विदेश दौरा 30 अगस्त को पूरा होने जा रहा है। 10 दिनों के जापान प्रवास के बाद वे राजधानी रायपुर लौटेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। रायपुर शहर जिला भाजपा ने इस अवसर को भव्य बनाने के लिए तैयारी

.

विदेश प्रवास के दौरान कारोबारियों से मुलाकात करते हुए सीएम साय।

बैठक में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। “सीएम ने जापान जाकर उद्योग और निवेश की संभावनाओं का अध्ययन किया है। उनके अनुभव से प्रदेश को विकास की नई दिशा मिलेगी।

रायपुर में बैठक के दौरान बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

रायपुर में बैठक के दौरान बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत को यादगार बनाने के लिए हर मोर्चे से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विदेश प्रवास के दौरान कारोबारियों से मुलाकात करते हुए सीएम साय।

विदेश प्रवास के दौरान कारोबारियों से मुलाकात करते हुए सीएम साय।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वागत रैली को सफल बनाएं। ठाकुर ने कहा कि 30 अगस्त को रायपुर एयरपोर्ट से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ता भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

विदेश प्रवास के दौरान कारोबारियों से मुलाकात करते हुए सीएम साय।

विदेश प्रवास के दौरान कारोबारियों से मुलाकात करते हुए सीएम साय।

साय के इस दौरे को पार्टी विकास और निवेश के लिहाज से ऐतिहासिक मान रही है। माना जा रहा है कि जापान प्रवास से छत्तीसगढ़ में तकनीकी सहयोग और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *