मुख्य बातें

हिसार के हांसी में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़: नकली ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 4 युवक और 3 युवतियां पकड़ी – Hansi News

हिसार के हांसी में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़:  नकली ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 4 युवक और 3 युवतियां पकड़ी – Hansi News


मुंह छुपाते नजर आए युवक और युवतियां।

हिसार के हांसी में पुलिस ने शहर में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को रंगे हाथ काबू किया है। गुरुवार को पुलिस टीम ने यह कार्रवाई हांसी की शांति कॉलोनी में की, जहां सैक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। पकड़े गए लोगों में चार युवक और तीन युवतियां

.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायत मिल रही थी। इस पर डीएसपी विनोद शंकर के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। योजना के तहत एक युवक को बोगस ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया। इशारा मिलते ही शहर थाना प्रभारी सदानंद, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज खेताराम सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर दबिश दी और सातों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

शहर थाना प्रभारी सदानंद और बस स्टैंड चौकी इंचार्ज खेताराम ने कार्रवाई की।

मुंह छुपाते नजर आए युवक और युवतियां छापेमारी के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पकड़े गए युवक और युवतियां मुंह छुपाते नजर आए। पुलिस ने मौके से अहम साक्ष्य भी अपने कब्जे में लिए हैं।

डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हांसी में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे ठिकानों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान से समाज में गंदगी फैलाने वाले तत्वों पर लगाम लगेगी और युवाओं को गलत राह पर जाने से रोका जा सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *