छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेट दर्द से परेशान होकर खाया जहर आदिवासी महिला ने आत्महत्या कर ली। उसने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों को लाश को अस्पताल से घर ले जाने के लिए शव वाहन भी नहीं मिला। यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।
.
जानकारी के मुताबिक, ग्राम आमाडोब में रहने वाली भगवतिया बाई बैगा (43) को पेट दर्द की शिकायत थी। असहनीय दर्द के कारण उसने गुरुवार को जहर खा लिया। जिसकी भनक लगते ही पति सुखसेन उसे फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, अस्पताल से शव को घर ले जाने के लिए शव वाहन नहीं मिला। जिसके बाद 3300 रुपए में निजी एम्बुलेंस किराए पर लेनी पड़ी। फिलहाल, इस पूरे मामले में गौरेला पुलिस जांच में जुट गई गई है।
