.
अमृतसर के सीमावर्ती इलाके में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करने डायोसिस आफ अमृतसर चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया की एक राहत टीम पहुंची। उन्होंने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए वहां के ग्रामीणों से संपर्क किया। डायोसिस के प्रशासक रेवरेंड अयूब डेनियल डायोसीज़ ट्रस्ट एसोसिएशन के सचिव डेनियल बी दास, वित्त अधिकारी ओम प्रकाश, बिशप के चैपलेन रेवरेंड मार्कस मसीह, एसईडीपी के समन्वयक महेश्वर स्वाईं, संचार विभाग के शक्ति मल और डायोसिस की शिक्षा परियोजना अधिकारी सैमसन राम की राहत टीम ने अजनाला के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर डेनियल बी दास ने कहा हमारा उद्देश्य मौजूदा स्थिति का आकलन करके लोगों की जरूरत अनुसार मदद पहुंचाना है।
वहीं रेवरेंड अयूब डेनियल ने कहा स्थिति गंभीर है और लोगों की जरूरत के समय डायोसिस उनके साथ है। ओम प्रकाश ने कहा कि लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक राहत सामग्री प्रदान की जाएगी। बिशप द राईट रेवरेंड मनोज चरन ने लोगों से इस चुनौतीपूर्ण समय में एक-दूसरे का साथ देने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा जैसे-जैसे पानी बढ़ रहा है वैसे-वैसे प्रार्थना और एकजुटता में हमारा विश्वास भी बढ़ना चाहिए। बिशप ने कहा कि डायोसिस की राहत टीम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए मौजूद रहेगी।
