गयाजी के आंती थाना क्षेत्र में रेप के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई। झाड़-फूंक के बहाने देर रात आरोपी ने उसे अपने घर पर बुलाया था। वारदात के बाद शव को घर से 200 मीटर दूर झाड़ी में फेंक दिया। सिर पत्थर से कुचल दिया।
.
मृतका की बेटी ने बताया कि ने संजय कुमार चौधरी ने मुझे भी अपने घर पर बुलाया था, लेकिन मैं नहीं गई। सिर्फ मां गई थी। जहां नशे की हालत में उसने पहले रेप किया। फिर गला दबाकर मार डाला। हत्या के मेरे घर पर पहुंचा। उसने मुझसे कहा कि तुम्हारी मां बुला रही है। रात होने के चलते दादी को लेकर गई। उसके घर से कुछ दूरी पर शव पड़ा हुआ था। पूछने पर मारपीट करने लगा। दादी का सिर फोड़कर भाग गया।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, आंती थानाध्यक्ष रंजीत कुमार एसआई मीरा कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
