मुख्य बातें

फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड की चुन्नी से युवक ने लगाई फांसी: होटल में पंखे से लटका मिला शव, दोनों शादीशुदा, तीन-तीन बच्चों के पिता – Ballabgarh News

फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड की चुन्नी से युवक ने लगाई फांसी:  होटल में पंखे से लटका मिला शव, दोनों शादीशुदा, तीन-तीन बच्चों के पिता – Ballabgarh News

फरीदाबाद के खेड़ी थाना क्षेत्र के टीकवाली गांव के पास स्थित एक होटल में 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नजीर के रूप में हुई है, जो पेशे से इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नजीर का पिछले करीब दो साल से ज्योति नामक 30 वर्षीय महिला के साथ प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। दोनों ही पहले से शादीशुदा थे और दोनों के तीन-तीन बच्चे भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में तनाव चल रहा था और आपसी विवाद बढ़ता जा रहा था। प्रेमिका के संग होटल में आकर रुका घटना वाली रात दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए टीकवाली गांव के पास स्थित लविश नामक होटल में पहुंचे थे। तय समय के अनुसार, दोनों होटल के कमरे में पहुंचे और आपस में बातचीत करने लगे। रात करीब 11 बजे रिश्ते को लेकर गंभीर चर्चा शुरू हुई। इसी दौरान ज्योति ने नजीर से साफ शब्दों में कह दिया कि वह अब उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती और यह उनकी आखिरी मुलाकात है। यह बात सुनकर नजीर काफी नाराज हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में काफी देर तक झगड़ा चलता रहा। प्रेमिका के जाने के बाद लगाई फांसी रात करीब 12 बजे के आसपास झगड़े के बाद ज्योति होटल से चली गई, जबकि नजीर, होटल के कमरे में ही रुक गया। बताया जा रहा है कि जल्दबाजी में ज्योति की सूट की चुन्नी कमरे में ही छूट गई थी। इसके बाद नजीर ने उसी चुन्नी से पंखे के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब काफी देर तक कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो होटल के केयरटेकर को शक हुआ। उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को पंखे से लटका मिला शव मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि नजीर चुन्नी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को सुबह करीब 5 बजे घटना की सूचना दी गई। पिता बोले- बेटे के साथ हुआ गलत मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, लेकिन उसने घर में किसी को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया था। उन्होंने यह भी शक जताया है कि कहीं उनके बेटे के साथ कोई गलत घटना तो नहीं हुई, क्योंकि उनके अनुसार उनका बेटा इस तरह का कदम नहीं उठा सकता। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। होटल के कर्मचारियों और संबंधित महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *