चंडीगढ़ में आईपीएस करेंगे नाइट चेकिंग।
चंडीगढ़ पुलिस में अब थाना प्रभारी (एस.एच.ओ.) रात 11 बजे तक थाने में मौजूद रहेंगे। वहीं, आईपीएस भी रात को नाइट चैकिंग करेंगे। यह आदेश डी.जी.पी. डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने दिए हैं। इससे पहले चंडीगढ़ के पूर्व डी.जी.पी. सुरेंद्र यादव द्वारा भी आई.पी.एस. की
.
डीजीपी ने ये घोषणा अपनी पहली जनसभा के दौरान की है। उन्होंने कहा चडीगढ़ पुलिस जवानों के बच्चों के लिए हर भर्ती में जल्द ही 5% कोटा तय किया जाएगा। इसके अलावा अपराधियों को पकड़ने और उन्हें सजा दिलवाने वाले कांस्टेबल से डी.एस.पी. तक के पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा बोलते हुए।
पुलिसकर्मी की मिलीभगत मिली तो कार्रवाई
डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस का पहला लक्ष्य शहर से नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करना है। नशा युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के साथ-साथ अपराध की जड़ भी है। इसलिए पुलिस को नशे के सौदागरों पर पूरी सख्ती से नकेल कसनी होगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कोई पुलिसकर्मी नशे में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चंडीगढ़ डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा।
किया था पूरा रोस्टर जारी
चंडीगढ़ के पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव ने शहर के सभी आईपीएस के लिए बकायदा रोस्टर जारी किया था कि कौन किस दिन रात में ड्यूटी करेगा। साथ ही उसमें टाइमिंग भी थी। डी.जी.पी. का कहना था कि वह जनता की सेवा के लिए हैं, इसलिए उन्हें हर समय जनता की सेवा में रहना चाहिए। डी.जी.पी. यादव के ट्रांसफर के बाद यह व्यवस्था बंद हो गई थी। अब डॉ. हुड्डा ने इसे फिर से लागू करने के आदेश दिए हैं।

पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव।
