मुख्य बातें

राहुल के मंच से PM को गाली देने वाला गिरफ्तार: दरभंगा से पकड़ा गया, वोटर अधिकार यात्रा में कहे थे अपशब्द – Darbhanga News

राहुल के मंच से PM को गाली देने वाला गिरफ्तार:  दरभंगा से पकड़ा गया, वोटर अधिकार यात्रा में कहे थे अपशब्द – Darbhanga News


बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से PM मोदी को गाली देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दरभंगा पुलिस ने रिजवी उर्फ राजा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

.

मो. रिजवी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। फिलहाल उसे सिमरी थाने में रखा गया है। पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मो. रिजवी पिकअप ड्राइवर है।

यह मामला सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक का है। घटना के बाद सिमरी थाना में कांड संख्या 243/25 दर्ज की गई थी।

इसे लेकर बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान थाने में FIR के लिए आवेदन दिया है। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। हालांकि केस दर्ज नहीं हुआ है।

मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आपत्ति जताई है। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर इसकी निंदा की।

सोशल मीडिया X पर मुख्यमंत्री का पोस्ट।

सोशल मीडिया X पर मुख्यमंत्री का पोस्ट।

डिप्टी CM बोले- देश को धर्मशाला बनाना चाहते हैं

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि, ‘यह वही लोग हैं जिनको ना संस्कार है और ना ही भारत की संस्कृति के बारे में जानकारी है। इस मानसिकता के लोग इस देश को धर्मशाला बनाना चाहते हैं। यह सोने की चम्मच लेकर जन्म लेने वाला और अनुकंपा की राजनीति करने वाला राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार के अंदर जो अराजकता उत्पन्न करना चाहते हैं। उन्होंने कहा-

QuoteImage

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को माफी मांगना चाहिए। यह लोग तो वोट की डकैती करते थे और लोकतंत्र के डाकू है। इनका खानदान ही डाकू रहा है। चोर मचाए शोर। यह चोर शोर मचा रहा है। राहुल और तेजस्वी जिसका बाप और पूरा खानदान ही उसी कुकर्म से निकला है और यह प्रधानमंत्री को गाली दे रहा है।

QuoteImage

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-

QuoteImage

जिस तरह कांग्रेस पार्टी और राजद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को अभद्र शब्द कहे, यह लोकतंत्र के लिए शर्मसार करने वाला दिन है। इन लोगों की भाषा समझ में द्वेष पैदा करने वाली है। राजद का यह चरित्र रहा है और कांग्रेस पार्टी यह सोचते है कि यह लोकतंत्र नहीं राजतंत्र है। यह राजतंत्र नहीं जनता का तंत्र है। समाज देख रहा है और इसका जवाब जनता देगी और उनका सफाया भी जनता ही करेगी।

QuoteImage

मनोज झा बोले- मंच पर राहुल-तेजस्वी नहीं थे

दरभंगा में INDIA ब्लॉक के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर मनोज कुमार झा ने कहा, “क्या उस मंच पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव या महागठबंधन का कोई नेता था।.कोई नहीं था। हम उस चीज के पक्ष में नहीं हैं और हम भाजपा से भाषा के स्तर पर भी लड़ रहे हैं। उन्हें चिह्नित करें और कार्रवाई करिए।”

————-

इसे भी पढ़िए…

बेतिया में वोटर अधिकार यात्रा, राहुल को बांधी पगड़ी:काफिले में हाथी-घोड़ा, ऊंट शामिल; तेजस्वी यादव के हाथ में लगी चोट

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के 13वें दिन राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बेतिया के चनपटिया से शुरू हुई यात्रा हरि वाटिका चौक पहुंची, जहां गांधी जी की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। यात्रा में समर्थकों से मिलने के दौरान तेजस्वी यादव के हाथ में चोट लगी है। गाड़ी के गेट में उनका हाथ दब गया, जिससे उन्हें हल्की चोट आई। पूरी खबर पढ़ें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *