मुख्य बातें

ट्रेन से कट कर छात्र की मौत: तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव; सेना बहाली की कर रहा था तैयारी – Muzaffarpur News

ट्रेन से कट कर छात्र की मौत:  तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव; सेना बहाली की कर रहा था तैयारी – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर में पुलिस थानों की सीमा विवाद का मामला सामना आया है। सदर और ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात 20 साल के छात्र राजा मंडल का शव बीबीगंज रेललाइन पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला। ट्रेन से कट कर छात्र की मौत हो गई। तीन घंटे तक शव उठाने को

.

लोगों के अनुसार, ब्रह्मपुरा थानेदार विजय लक्ष्मी और सदर थाने के दरोगा में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। इस दौरान छात्र का शव पटरी पर ही पड़ा रहा। आखिरकार वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सदर थानेदार अस्मित कुमार ने पहल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण के हरनाटांड़ निवासी उपेंद्र मंडल के बेटे राजा मंडल के रूप में हुई। उसकी जेब से पहचान पत्र मिला, लेकिन मोबाइल फोन गायब था। बताया गया कि वह सेना बहाली में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था।

बैरिया में गोलीकांड भी फंसा था सीमा विवाद में

बैरिया में दिल्ली से सकरा आए यात्री से लूट के दौरान गोली मार दी गई थी। लेकिन, घटना की जांच अहियापुर और ब्रह्मपुरा थाने के बीच फंस गई। अहियापुर पुलिस का कहना था कि घटना ब्रह्मपुरा इलाके में हुई है, जबकि ब्रह्मपुरा पुलिस का दावा था कि पीड़ित को बैरिया बस स्टैंड से उठाकर गोली मारी गई। विवाद बढ़ने से मामला घंटों तक उलझा रहा।

महिला ढाई घंटे तक बेहोश रही

इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड के पास एक बुजुर्ग महिला बेहोश पड़ी मिली। लेकिन नगर थाना और ब्रह्मपुरा थाना, दोनों ने इसे अपने क्षेत्र से बाहर बताकर जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। ढाई घंटे तक महिला ई-रिक्शा में ही पड़ी रही। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *