घटना के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम।
रांची में शुक्रवार को सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशितों ने सड़क जाम लगा दिया। हादसा ट्रक की टक्कर से कांके रोड स्थित जोड़ा पुल के पास हुआ।
.
जानकारी के अनुसार, महिला स्कूटी से अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी सिमेंट लोडेड ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी दोनों ही सड़क पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
