मुख्य बातें

बेंगलुरु में दहेज से परेशान प्रेग्नेंट इंजीनियर ने खुदकुशी की: परिवार बोला- 150g सोना दिया, पति जॉब छोड़कर पानीपुरी बेचने लगा; पुलिस ने गिरफ्तार किया

बेंगलुरु में दहेज से परेशान प्रेग्नेंट इंजीनियर ने खुदकुशी की:  परिवार बोला- 150g सोना दिया, पति जॉब छोड़कर पानीपुरी बेचने लगा; पुलिस ने गिरफ्तार किया


बेंगलुरु4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिल्पा पंचांगमठ और प्रवीण की शादी दिसंबर 2022 में हुई थी।

बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या में 27 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिल्पा पंचांगमठ अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। मौत के समय वह प्रेग्नेंट थी। उसका एक 2 साल का बेटा भी है। मृतक की मां ने पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने दामाद को करीब 150 ग्राम सोना दिया था। लेकिन वह और पैसों की मांग कर रहे थे।

बेंगलुरु पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शिल्पा की मां की शिकायत पर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर था आरोपी

बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, शिल्पा की शादी 5 दिसंबर 2022 को गंगावती तालुक के वड्डारहट्टी गांव के प्रवीण से हुई थी। परिवार ने इस शादी पर लगभग 35 लाख रुपए खर्च किए और प्रवीण को 150 ग्राम सोना दिया था। शादी के बाद दोनों बीटीएम लेआउट में रहने लगे। प्रवीण व्हाइटफील्ड में ओरेकल में काम करता। लेकिन शादी के बाद उसने नौकरी छोड़कर पानीपुरी बेचना शुरू कर दिया था।

दहेज प्रताड़ना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया; शादी को 6 महीने हुए थे, मां बोली- दामाद दहेज के लिए परेशान करता था

6 महीने पहले हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सुसाइड का मामला सामने आया था। 25 साल की देविका ने 2 मार्च की रात रायदुर्गम के प्रशांति हिल्स में बने घर में सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी थी। देविका की मां ने FIR दर्ज करवाई थी। जिसमें दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था। देविका और सतीश एक ही सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे। दोनों 2 साल से एक-दूसरे को जानते थे। अगस्त 2024 में दोनों की गोवा में शादी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *