मुख्य बातें

मनाली में लैंडस्लाइड, 4 घर क्षतिग्रस्त; VIDEO: 10 मकान में घुसा मलबा, खाली करने के निर्देश – Manali News

मनाली में लैंडस्लाइड, 4 घर क्षतिग्रस्त; VIDEO:  10 मकान में घुसा मलबा, खाली करने के निर्देश – Manali News


तिब्बती कॉलोनी में लैंडस्लाइड से घरों में मलबा घुस गया।

मनाली में बाढ़ के बाद अब लैंडस्लाइड से स्थिति चिंताजनक हो गई है। ब्यास नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद कई क्षेत्र लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए हैं। पलचान, बाहंग, समाहन और अलेऊ सहित 17 मील के क्षेत्र में घर और होटल प्रभावित हुए हैं।

.

तिब्बती कॉलोनी समाहन गांव में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। यहां 14 घर लैंडस्लाइड से प्रभावित हुए हैं। इनमें से 4 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 10 मकानों में मलबा घुस गया है। प्रभावित परिवारों ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है।

नुकसान की तस्वीरें…

घरों की दूसरी मंजिल तक मलबा घुस गया।

तिब्बती कॉलोनी में पेड़ और मलबा घुसा।

तिब्बती कॉलोनी में पेड़ और मलबा घुसा।

घरों में पेड़ और बड़े-बड़े पत्थर गिरे है।

घरों में पेड़ और बड़े-बड़े पत्थर गिरे है।

पहाड़ी से लगातार पानी और मलबा आ रहा-तहसीलदार तहसीलदार अनिल राणा के अनुसार, पहाड़ी से लगातार पानी और मलबा आ रहा है। पेड़ भी घरों पर गिर रहे हैं। चचोगा गांव के पास ब्यास नदी के कारण भारी भूमि कटाव हुआ है, जिससे वहां के होटलों को खतरा पैदा हो गया है।

प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर तिब्बती कॉलोनी समाहन के निवासियों को घर खाली करने के निर्देश दिए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। स्थिति सामान्य होने तक घरों में वापस न लौटने की हिदायत दी गई है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *