मुख्य बातें

मिर्गी का दौरा पड़ने से तालाब में गिरा युवक, मौत: युवक शौच के लिए गया था तालाब के पास, मवेशी चरा रहे लोगों ने देखी सबसे पहले लाश – Gumla News

मिर्गी का दौरा पड़ने से तालाब में गिरा युवक, मौत:  युवक शौच के लिए गया था तालाब के पास, मवेशी चरा रहे लोगों ने देखी सबसे पहले लाश – Gumla News

गुमला में एक दुखद घटना में 22 वर्षीय श्रवण उरांव की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम 4 बजे चेटर बस्ती स्थित तालाब के पास यह घटना हुई। श्रवण शौच के लिए तालाब की ओर गया था। हाथ-पैर धोते समय उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह तालाब में गिर गया।

.

क्षेत्र सुनसान होने के कारण कोई भी घटना का प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। कुछ समय बाद तालाब के पास मवेशी चरा रहे लोगों ने पानी में उपलाता शव देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत गुमला थाना में सूचना दी।

एसआई विनय कुमार महतो मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

मृतक की मां ने बताया कि श्रवण उनका सबसे बड़ा बेटा था और उसे अक्सर मिर्गी का दौरा पड़ता था। श्रवण ने एसएस प्लस टू इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में नामांकन कराया था, लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। उसकी मां शहर में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती हैं।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *