मुख्य बातें

मोदी के स्वागत में जापानी महिला का भरतनाट्यम, VIDEO: गायत्री मंत्र और राजस्थानी भजन सुनाया; ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई मिली

मोदी के स्वागत में जापानी महिला का भरतनाट्यम, VIDEO:  गायत्री मंत्र और राजस्थानी भजन सुनाया; ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई मिली


टोक्यो4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी शुक्रवार को 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे हैं। जहां जापानी मूल के लोगों ने पारंपरिक भारतीय नृत्य ‘भरतनाट्यम’ से मोदी का स्वागत किया।

‘गायत्री मंत्र’ और राजस्थानी भजन भी सुनाया। इसके साथ ही मोदी जापान में रह रहे प्रवासी भारतीयों से भी मिले। लोगों ने PM के स्वागत में मोदी, मोदी के जयकारे लगाए और ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई दी।

जापान में मोदी के 7 खास मोमेंट्स देखिए…

1.वी लव यू मोदी जी, आपरेशन सिंदूर के लिए बधाई

भारतीय मूल के लोगों ने टोक्यो के होटल में तिरंगा झंडा लहराते हुए मोदी का स्वागत किया।

लोगों ने मोदी से कहा- वी लव यू मोदी जी। जय श्री राम और भारत माता की जय जैसे नारे लगाए। साथ ही आपरेशन सिंदूर के लिए मोदी को बधाई दी।

2. होटल में गूंजा मोदी का नारा

मोदी जी के टोक्यो के होटल में पहुंचने पर सिर्फ एक ही आवाज गूंज रही थी, मोदी, मोदी,मोदी। PM ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन किया।

3.सैल्यूट मोदी जी

भारतीय मूल की महिला ने मोदी को सैल्यूट किया, जिस पर मोदी ने महिला के सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया।

4. जापानी महिलाओं का पारंपरिक भारतीय नृत्य

जापानी महिला कलाकारों ने मोदी का स्वागत पारंपरिक भारतीय नृत्य भरतनाट्यम से किया। साथ ही मोदी ने जापान के तबलावादकों की परफॉर्मेंस देखी।

5.पधारो मारे देश कहकर स्वागत

जापानी महिलाओं ने मोदी का स्वागत पधारो मारे देश कहकर किया।

इस पर मोदी ने पूछा क्या आप हिंदी गाना भी गा सकती हैं, जिसके बाद जापानी महिलाओं ने राजस्थानी भजन वारी जावों रे सुनाया।

6.मोदी ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया

भजन सुनकर मोदी ने जापानी महिलाओं का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। मोदी ने उनसे पूछा आप कितने सालों से हिंदी सीख रही हैं।

इस पर महिलाओं ने उन्हें बताया कि वो गुजरात और राजस्थान में करीब 5 साल से रहकर हिंदी गीत और भजन सीख रही हैं।

7.गायत्री मंत्र का पाठ

जापानी समुदाय के लोगों ने मोदी के स्वागत में सर्वे भवंतु सुखिनः और गायत्री मंत्र गाए।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

मोदी बोले-दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर: जापानी PM ने कहा- भारतीय टेलेंट और जापानी तकनीक एक-दूसरे के लिए बने

PM मोदी शुक्रवार को 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में भारत-जापान की जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक की संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने भारत को निवेश के लिए सबसे बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *