सिरसा में नाबालिग साली से रेप करने का आरोपी व्यक्ति।
सिरसा में एक लड़की से उसके जीजा ने ही रेप कर दिया। बड़ी बात है कि लड़की नाबालिग है। उसे उसकी बड़ी बहन ने अपना बच्चा संभालने के लिए अपने पास बुलाया था। वह बच्चे के साथ छत पर बने कमरे में अकेली सोती थी। तभी उसका जीजा रात को उसके पास जा पहुंचा और उसके साथ ग
.
फिर एक दिन वह बच्चे के साथ कमरे में सोई थी। उसका जीजा दोबारा से उसके कमरे में पहुंच गया और उसके साथ गलत काम किया। लड़की को भी यह हो गया कि वह उसके साथ बार-बार गलत काम करने लगा है तो सहन नहीं कर सकीं। वह अगले दिन अपने घर चली गई और अपनी मां को सारी आपबीती बताई। इसके अगले दिन लड़की के माता-पिता पुलिस थाने में पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस के अनुसार, लड़की और उसका जीजा दोनों ही सिरसा के लोकल एरिया से हैं। नाबालिग की बहन की शादी सिरसा में ही एक व्यक्ति के साथ हो रखी है। उसकी बहन का बच्चा छोटा है तो उसे संभालने के लिए उसकी बहन ने उसे अपने पास बुला लिया था। उसके घर में और कोई नहीं था। वह और उसका जीजा ही रहते थे। करीब एक माह पहले ही लड़की अपनी बहन के घर पहुंची। कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक चला।
महिला थाना, जहां पर नाबालिग के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई।
बहन को कुछ नहीं बताया, सीधा घर चली गई नाबालिग
बीतें एक सप्ताह पहले वह घर की छत पर कमरे में बच्चे के संग सोई थी। उसके जीजा ने पहली बार उस दिन उसके साथ गलत काम किया। इस तरह एक सप्ताह बीत गया। उसने कुछ नहीं कहा। इसी 25 अगस्त की रात को उसका जीजा अपनी पत्नी के सोने के बाद उसके पास छत पर चला गया और उसके साथ गलत काम किया। डर के कारण नाबालिग ने अपनी बहन को भी कुछ नहीं बताया। फिर वह अगले दिन 26 अगस्त को अपने घर चली गई।

आरोपी ने अपराध कबूला
जांच अधिकारी पीएसआई कोमल के अनुसार, जिले के एक गांव की पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना महिला सिरसा में धारा 64(2)m, 64(2)f, 65(1), 351(3) bns व 6 pocso act केस दर्ज किया गया है। लड़की की काउंसलिंग करवाई और मेडिकल करवाया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया।
