मुख्य बातें

सोलन में तेज बहाव में 10 लोग फंसे, VIDEO: अवैध खनन करने गए थे, एनडीआरएफ और पुलिस ने बचाया; 3-3 टिप्पर और जेसीबी जब्त – Nalagarh News

सोलन में तेज बहाव में 10 लोग फंसे, VIDEO:  अवैध खनन करने गए थे, एनडीआरएफ और पुलिस ने बचाया; 3-3 टिप्पर और जेसीबी जब्त – Nalagarh News


महादेव खड्ड में फंसी गाड़ियां।

सोलन में अवैध खनन करते वक्त खड्ड में पानी के तेज बहाव में आधा दर्जन टिप्पर और मशीनें फंस गईं, जिससे 10 लोगों की जान खतरे में पड़ गई। इन लोगों को अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों के ऊपर चढ़ना पड़ा। देर रात हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ

.

घटना नालागढ़ के महादेव खड्ड में देर रात की है। मौके से पुलिस ने तीन टिप्पर और तीन जेसीबी जब्त की। टिप्पर ड्राइवर रणवीर सिंह, सुनील कुमार और मुकेश के साथ जेसीबी ऑपरेटर ओंकार सिंह, मीन मोहम्मद और रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नालागढ़ में धारा 303(2), 3(5) बीएनएस और 21 माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

तेज बहाव के कारण नदी में धस गई गाड़ियां।

बद्दी पुलिस ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी की जाएगी। यह घटना महादेव खड्ड में हो रहे अवैध खनन की गंभीरता को दर्शाती है, जहां खनिज संपदा को निकालकर पंजाब में बेचा जा रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *