मुख्य बातें

हनी सिंह ने सिक्योरिटी के चक्कर में शो नहीं किया: 23 को मोहाली में था अवार्ड समारोह; पंजाब में नहीं होने देंगे प्रोग्राम – Punjab News

हनी सिंह ने सिक्योरिटी के चक्कर में शो नहीं किया:  23 को मोहाली में था अवार्ड समारोह; पंजाब में नहीं होने देंगे प्रोग्राम – Punjab News


यो यो हनी सिंह के मोहाली शो में परफार्म न करने की वजह सामने आई।

पंजाब के मोहाली में 23 अगस्त को हुए एक अवाॅर्ड शो से पंजाबी-बॉलीवुड सिंगर यो-यो हनी सिंह ने आखिर समय अपना नाम वापस ले लिया था। अब उसकी वजह सामने आई है। पता चला है कि सिक्योरिटी कारणों के चलते उन्होंने यह कदम उठाया था। शो स्थल पर उनके सिक्योरिटी गार्ड

.

वहीं, इस शो में हनी सिंह की प्रस्तुति के खिलाफ आवाज उठाने वाले चंडीगढ़ के प्रोफेसर पंडित धरेनवर का कहना है कि हम सिर्फ यही चाहते थे कि वह पंजाब में परफॉर्म कर हमारी युवा पीढ़ी को खराब न कर पाए। इसमें हमें कामयाबी मिली है, भले ही कारण कोई भी रहा हो। वहीं, उन्होंने ऐलान किया है कि भविष्य में पंजाब में हनी सिंह का कोई शो नहीं होने देंगे। इसके लिए वह हर फ्रंट पर लड़ाई लड़ेंगे।

वेन्यू स्थल के गेट से वापस गए

जानकारी के मुताबिक मोहाली में यह एक फिल्म फेयर अवाॅर्ड शो था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे ही हनी सिंह वहां पहुंचे तो शो के अंदर आयोजकों की तरफ से सुरक्षा इंतजाम थे, जबकि पंजाब पुलिस भी तैनात थी। कई नामी हस्तियां मौजूद थीं। ऐसे में जैसे ही वह गेट पर आए तो अपनी सिक्योरिटी स्टाफ को अंदर ले जाने की बात कहने लगे। इस पर आयोजकों ने मना कर दिया। उनकी दलील थी कि वहां पर पुख्ता सिक्योरिटी इंतजाम है। काफी देर तक दोनों पक्ष में बातचीत चली, आखिर में हनी सिंह वहां से निकल गए।

पंजाबी सिंगर जसबीर सिंह जस्सी ने हनी सिंह का किया था विरोध। (फाइल फोटो)

सिंगर जस्सी हनी के खिलाफ थे

जैसे ही इस शो में लोगों को इसका पता चला तो हनी सिंह का विरोध शुरू हो गया। यह पहला मौका था कि समाजसेवी लोगों के अलावा गायक खुद भी इसका विरोध कर रहे थे। सिंगर जसबीर सिंह जस्सी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट डाली थी। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि एक आदमी,

जिसे हम पूरी उम्र कहते रहे कि इसने हमारे बच्चों को नशों की तरफ धकेला, नशों के नाम और ब्रांड के नाम याद करवा दिए… वही यो-यो हनी सिंह यहां पर परफॉर्म करने जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वह शो का विरोध करें। साथ ही सीएम को भी इसमें दखल देने की बात कही थी।

प्रोफेसर पंडित धरेनवर हनी सिंह का विरोध करते हुए। फाइल फोटो

प्रोफेसर पंडित धरेनवर हनी सिंह का विरोध करते हुए। फाइल फोटो

सीएम और डीजीपी को हुई थी शिकायत

इस मामले में प्रोफेसर राव ने पंजाब के डीजीपी को शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया था कि हनी सिंह के कई गाने शराब, नशे और गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं। इतना ही नहीं, महिलाओं को अपमानित करने वाले गाने भी यूट्यूब पर मौजूद हैं। पंजाब महिला आयोग ने अश्लील शब्दावली के इस्तेमाल को लेकर हनी सिंह को नोटिस भेजा था।

साथ ही उन्हें आयोग के समक्ष पेश होने के आदेश दिए थे। लेकिन अब तक हनी सिंह आयोग के सामने पेश नहीं हुए हैं। वहीं आयोग ने पुलिस से भी इस मामले में रिपोर्ट देने को कहा था। साथ ही यह भी कहा गया था कि अगर वह शो में प्रस्तुति देंगे तो अपने अश्लील और महिलाओं को अपमानित करने वाले गाने नहीं गाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *