मुख्य बातें

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि: बस्ती में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम, सीएम योगी ने दिलाई खेल भावना की शपथ – Basti News

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि:  बस्ती में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम, सीएम योगी ने दिलाई खेल भावना की शपथ – Basti News


राज प्रकाश | बस्ती7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बस्ती के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यान चंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री महेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यान चंद के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र और जिलाधिकारी रवीश गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे। अतिथियों ने मेजर ध्यान चंद के खेल जीवन को याद किया। उन्होंने युवाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

तस्वीरें देखिए…

स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान बच्चों को खेल भावना, राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि महेश शुक्ला ने कहा कि मेजर ध्यान चंद ने भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाना गौरव की बात है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *