मुख्य बातें

पंजाब के 250 गांवों में बाढ़, 8 की मौत: उत्तराखंड में 4 जगह बादल फटा, प्रयागराज में 10 हजार घर पानी में डूबे

पंजाब के 250 गांवों में बाढ़, 8 की मौत:  उत्तराखंड में 4 जगह बादल फटा, प्रयागराज में 10 हजार घर पानी में डूबे


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Uttarakhand Cloudburst Punjab Flood| Himachal Mumbai Delhi MP Rain Alert

पठानकोट/देहरादून/प्रयागराज/दिल्ली54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के अमृतसर, पठानकोट समेत 8 जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं। 250 से ज्यादा गांवों में 5 से 15 फीट तक पानी भरा हुआ है। बाढ़ में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं।

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में शुक्रवार को बादल फटने की घटनाएं हुईं। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 11 लापता हैं। बागेश्वर के कपकोट में कई घरों को भी नुकसान हुआ है।

यूपी के 17 जिले बाढ़ की चपेट में है। प्रयागराज में गंगा और यमुना पिछले दो महीनों में चौथी बार उफान पर हैं। निचले इलाकों के 10 हजार घरों में बाढ़ का पानी भर गया है। लोग यहां से पलायन कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के कटरा में बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा चार दिन से रुकी है। 26 अगस्त को यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड में 34 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र के लातूर और नांदेड़ में 50 सड़कें-पुल डूब गए हैं।

देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…

चमोली में शुक्रवार को कई जगह लैंडस्लाइड हुआ। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है।

चमोली में शुक्रवार को कई जगह लैंडस्लाइड हुआ। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है।

रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि इलाके में शुक्रवार सुबह बादल फटा। SDRF की टीम रेस्क्यू के काम में लगी है।

रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि इलाके में शुक्रवार सुबह बादल फटा। SDRF की टीम रेस्क्यू के काम में लगी है।

पंजाब के अमृतसर में बाढ़ में फंसे लोगों को स्पेशल गाड़ियों की मदद से निकाला जा रहा है।

पंजाब के अमृतसर में बाढ़ में फंसे लोगों को स्पेशल गाड़ियों की मदद से निकाला जा रहा है।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें..

राज्यों में बारिश का हाल

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *