लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने शनिवार को कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला का दौरा किया। उन्होंने प्राचार्य डॉ. सतीश गुप्ता के साथ कॉलेज परिसर का भ्रमण किया।
.
सांसद ने जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा अकादमी, लाइब्रेरी में वाचनालय कक्ष और इंडोर गेम कक्ष का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कॉलेज पत्रिका ‘अभिलाषा’ का विमोचन भी किया गया।
कॉलेज में शिक्षकों व कर्मचारियों की कमी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई
सुखदेव भगत ने कहा कि कॉलेज की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कॉलेज में शिक्षकों व कर्मचारियों की कमी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज को मिनी विश्वविद्यालय की स्वीकृति मिल गई है।
प्राचार्य डॉ. सतीश गुप्ता ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन सांसद से रातू महराज से मिली भूमि की सुरक्षा और मिनी स्टेडियम बनाने की मांग की। जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के विद्यार्थियों ने पारंपरिक गीत-संगीत से अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में डॉ. बीएन मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और डॉ. प्रसन्नजीत मुखर्जी ने मंच का संचालन किया। डॉ. कंचन, प्रो. तेतरु, प्रो. विनय, कांग्रेस नेता राजनील तिग्गा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
