मुख्य बातें

श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर 30 सेमी बढ़ा: 10 गांवों में बाढ़ का खतरा, जिला मुख्यालय से संपर्क टूटने का सता रहा डर – Jamunha Bhawaniyapur(Jamunaha) News

श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर 30 सेमी बढ़ा:  10 गांवों में बाढ़ का खतरा, जिला मुख्यालय से संपर्क टूटने का सता रहा डर – Jamunha Bhawaniyapur(Jamunaha) News


देवांश बिस्वास | जमुनाहा भवनियापुर(जमुनहा), श्रावस्ती3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह 8 बजे नदी का जलस्तर 127.35 सेंटीमीटर था। दोपहर तक यह बढ़कर 128.00 सेंटीमीटर हो गया। खतरे का निशान 127.70 सेंटीमीटर निर्धारित है।

जलस्तर में वृद्धि से वीरपुर लौकिहा, गजोबरी, बंदरा, कथरामाफी और साईयापुर प्रभावित हो सकते हैं। शिकारी, पोन्दला, पोंदली, पिपरहवा और हसनापुर में भी बाढ़ का खतरा है। प्रतिवर्ष बरसात में इन गांवों में बाढ़ आती है। ग्रामीणों को फसलों के नुकसान और विस्थापन की चिंता है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार जलस्तर और बढ़ने पर ब्लॉक मुख्यालय का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट सकता है। तहसील जमुनहा का भी जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित होगा। पूर्व में भी बाढ़ के दौरान यह मार्ग बाधित होता था। इससे लोगों को वैकल्पिक लंबे मार्ग से यात्रा करनी पड़ती थी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत और बचाव कार्य की पूर्व व्यवस्था की मांग की है। उनका कहना है कि आपदा से निपटने के लिए समय रहते तैयारी आवश्यक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *