मुख्य बातें

टीकमगढ़ में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’: जयकारे लगाते साइकिल से निकले 60 लोग, साथ-साथ चले कलेक्टर और एसपी – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’:  जयकारे लगाते साइकिल से निकले 60 लोग, साथ-साथ चले कलेक्टर और एसपी – Tikamgarh News


टीकमगढ़ में रविवार को ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई। पुलिस लाइन से शुरू हुई रैली में 60 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, कलेक्टर विवेक श्रोतिय और एसपी मनोहर मंडलोई ने रैली को हर

.

रैली पुलिस परेड ग्राउंड से शुरू होकर गांधी चौराहे तक पहुंची। मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए 3 किमी की दूरी तय कर पुलिस लाइन पर समाप्त हुई। भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र प्रभारी देवेश चंदेल ने बताया कि यह अभियान खेल मंत्रालय द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह पहल केंद्रीय युवा खेल मंत्री डॉ. मंसुख मंडाविया के नेतृत्व में शुरू की गई है। इसका उद्देश्य नियमित शारीरिक गतिविधियों से स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने कहा कि इस अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।

एसपी मनोहर मंडलोई ने साइकलिंग को सेहत सुधारने का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी पी प्रसन्ना कुमार और कोच शरीफ खान मौजूद रहे। एथलीट, कोच, खिलाड़ी और स्कूली बच्चों ने भी रैली में भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *