इलाज के लिए अस्पताल मे एडमिड सचिन
हरियाणा के फरीदाबाद में दूध बांटने जा रहे दो युवकों पर कुछ लड़कों ने चाकू और ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला
.
भारत कालोनी के रहने वाले मनीष (38) ने सेक्टर 31 थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि वह अमूल दूध कंपनी के दूध को शहर में अलग-अलग बूथों पर बांटने का काम करते है। शनिवार को सुबह करीब साढे चार बजे वह अपने साले सचिन (20) को साथ लेकर दूध बांटने के लिए लेकर जा रहे थे। स्प्रिंग फील्ड कालोनी के पास अचानक से अचानक से दूसरी गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।
घायल मनीष
जब वह युवकों से बात करने के लिए गाड़ी से नीचे उतरें, तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमला करने वाले आरोपियों ने उन पर चाकू वह ब्लेड से हमला किया,जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। इसके बाद आरोपी दोनों का पर्स लेकर फरार हो गए। जिसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों रोहित, सचिन और रितेश सहित अन्य सात लाेगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
