पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
भिवानी के सदर थाना पुलिस ने गांव धारेड़ू के मकान में चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों से घर से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण व 2900 रुपए बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके एक
.
गांव धारेड़ू निवासी राजेंद्र ने सदर थाना पुलिस भिवानी को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त की रात को चोर उनके भाई अजीत के घर में घुसकर ताला तोड़कर घर से रुपए व सोने-चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए थे। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर भिवानी में दर्ज किया था।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी
गांव के ही दोनों आरोपी थाना सदर भिवानी के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने मकान का ताला तोड़कर आभूषण व रुपए चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को गांव धारेडू से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव धारेड़ू निवासी संदीप व प्रीतम के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी
चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद पुलिस ने आरोपियों से एक सोने का लॉकेट, तीन जोड़ी सोने के टोपस, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का झुमका, दो झुमके की सोने की चेन, एक चांदी का गुच्छा, 6 जोड़ी चांदी की पाजेब, एक जोड़ी चांदी की तागड़ी, चार कड़े चांदी के, 11 जोड़ी चांदी की चुटकी, 11 चांदी के सिक्के व 2900 रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
