मुख्य बातें

अबोहर में गोवंश ने महिला का मारी टक्कर: मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग; एमसी बोले-कई बार की शिकायत – Abohar News

अबोहर में गोवंश ने महिला का मारी टक्कर:  मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग; एमसी बोले-कई बार की शिकायत – Abohar News


पशुओं का विरोध करते स्थानीय लोग।

फाजिल्का जिले के अबोहर की सेतिया कॉलोनी में खुले छोड़े गए पशुओं के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में एक महिला को पशु ने टक्कर मार दी, जिससे उसके हाथ पर कई टांके लगे हैं।

.

घायल महिला रेखा रानी ने बताया कि वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तभी एक पशु ने उसे टक्कर मार दी। कॉलोनी में कुछ पशु व्यापारी खाली प्लॉट में पशुओं को बांधकर रखते हैं। ये पशु अक्सर गलियों में घूमते रहते हैं।

प्लॉट में बांधे गए गोवंश।

विरोध पर झगड़े पर उतारू हो जाते हैं पशु मालिक

स्थानीय निवासी सोनिया और अन्य लोगों के अनुसार, कुछ लोग गांवों से पशु लाकर गोशाला भेजने की बजाय खाली प्लॉट में बांध देते हैं। ये पशु न केवल गंदगी फैलाते हैं, बल्कि लोगों के घरों में घुस जाते हैं। इन पशुओं ने लोगों के लगाए पौधों को भी नुकसान पहुंचाया है। विरोध करने पर पशु मालिक झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं।

विरोध करते स्थानीय निवासी।

विरोध करते स्थानीय निवासी।

एमसी बोले-कई बार निगम से की शिकायत

मोहल्ले के एमसी धर्मवीर मलकट ने बताया कि इस मामले में कई बार निगम को शिकायत की जा चुकी है। कुछ लोगों के चालान भी काटे गए हैं। लेकिन पशु मालिक अपने फायदे के लिए पशुओं को नहीं हटा रहे हैं। एक पशु मालिक ने लोगों के विरोध को देखते हुए अपने कुछ पशुओं को गांव ले जाने का फैसला किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *