संगरूर में कुछ स्कूलों और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्कूलों और रेलवे स्टेशन की गहन जांच शुरू कर दी। इस दौरान डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा टीमों ने भी तलाशी अभियान चलाया। हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी हालांकि, शुरुआती जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बावजूद, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने निगरानी और चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी देने वालों की पहचान के लिए जांच जारी है। उन्होंने जनता से घबराने की अपील की है और कहा है कि पुलिस मामले की सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है।
Source link
