मुख्य बातें

पीएम ने किया विचारपुर का जिक्र: शहडोल का ‘मिनी ब्राजील’, चार खिलाड़ी ट्रेनिंग लेने जाएंगे जर्मनी – Bhopal News

पीएम ने किया विचारपुर का जिक्र:  शहडोल का ‘मिनी ब्राजील’, चार खिलाड़ी ट्रेनिंग लेने जाएंगे जर्मनी – Bhopal News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के विचारपुर गांव का जिक्र किया। फुटबॉल के जुनून के कारण यह गांव ‘मिनी ब्राजील’ के नाम से जाना जाता है।

.

पीएम मोदी ने बताया कि यहां के चार खिलाड़ी अब प्रशिक्षण के लिए जर्मनी जाएंगे। उन्होंने कहा कि दो साल पहले शहडोल यात्रा के दौरान उन्होंने यहां के फुटबॉल क्रेज का उल्लेख किया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके पॉडकास्ट में भी इन खिलाड़ियों का जिक्र हुआ था। पूर्व जर्मन फुटबॉलर और कोच डाइटमार बेयर्सडॉर्फर ने भी इनके बारे में सुना अ सुना और जीवन यात्रा से प्रभावित होकर रुचि दिखाई। इसके बाद मप्र सरकार ने भी पहल की और अब चार खिलाड़ियों को जर्मनी भेजने की तैयारी है।

राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और एनआईएस कोच रईस अहमद ने विचारपुर में फुटबॉल नर्सरी विकसित की है। उनके अनुसार, दो लड़के, दो लड़कियां और एक कोच जर्मनी में प्रशिक्षण लेंगे। इनमें से लड़कियां हाल ही में भोपाल आई थीं और सरदारपुर के खिलाफ खेले गए मैच में 0-1 से हार गईं। इसके बावजूद उनके खेल का जलवा टीटी नगर स्टेडियम में देखा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *