मुख्य बातें

हमीरपुर में भूस्खलन में दो मकान गिरे: परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट; लोगों में दहशत, घरों में कुछ नहीं बचा – Sujanpur News

हमीरपुर में भूस्खलन में दो मकान गिरे:  परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट; लोगों में दहशत, घरों में कुछ नहीं बचा – Sujanpur News


सुजानपुर क्षेत्र में भूस्खलन के बाद रोड पर लगी लोगों की भीड़।

हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में चबूतरा पंचायत के चबूतरा गांव में रविवार देर शाम भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इस घटना में दो मकान पूरी तरह ढह गए। कई अन्य मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। लोगों के अनुसार शाम के समय वह अपने रोजमर्रा के कार्य में व्यस्

.

क्षेत्र में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे यह समस्या आई। भूस्खलन से जमीन में कई दरारें आई हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पूरी बस्ती को खाली करवा दिया। सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया जा रहा है। घटना के समय लोगों ने गड़गड़ाहट की आवाज सुनी और तुरंत बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

चबूतरा गांव में हुआ भूस्खलन।

फायर ब्रिगेड कर्मी मनोज कुमार के अनुसार, सुनील कुमार और बंटी के मकान पूरी तरह नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस, होमगार्ड और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

चबूतरा गांव में भूस्खलन से गिरा मकान।

चबूतरा गांव में भूस्खलन से गिरा मकान।

एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भूमि खिसकने से भारी नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत प्रधान अनुबाला के अनुसार, स्थिति पर नजर रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *