मुख्य बातें

ऊना का कोलकाता से सीधा रेल संपर्क: अब अंब-अंदौरा तक चलेगी गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस; हिमाचल के यात्रियों को मिलेगी सुविधा – Una News

ऊना का कोलकाता से सीधा रेल संपर्क:  अब अंब-अंदौरा तक चलेगी गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस; हिमाचल के यात्रियों को मिलेगी सुविधा – Una News

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तरी रेलवे ने नंगल डैम रेलवे स्टेशन तक आने वाली गुरुमुखी सुपरफास्ट वीकली एक्सप्रेस ट्रेन का अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक विस्तार करने को मंजूरी दे दी है। इस विस्तार से हिमाचल प्रदेश का पटना और कोलकाता से सीधा रेल लिंक स्थापित हो जाएगा, जिससे यात्रियों की आवाजाही आसान होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को एक पत्र के माध्यम से इसकी सूचना दी। अनुराग ठाकुर ने इस पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। अब अंबाला रेलवे डिवीजन द्वारा गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा, जिसके बाद यह ट्रेन अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक चलना शुरू हो जाएगी। वर्तमान में, गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में केवल शनिवार को नंगल डैम रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए चलती है। वहीं, कोलकाता से यह ट्रेन गुरुवार को नंगल डैम रेलवे स्टेशन पहुंचती है। नंगल डैम और कोलकाता के बीच इस ट्रेन के 16 हॉल्ट हैं। यह ट्रेन 1805 किलोमीटर की दूरी लगभग 31 घंटे 50 मिनट में तय करती है। इस साप्ताहिक ट्रेन के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक विस्तार से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से लखनऊ, वाराणसी, पटना और कोलकाता जैसे शहरों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब और तीर्थस्थल गंगा सागर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी। लंबे समय से चल रही मांग पूरी गौरतलब है कि इस साप्ताहिक ट्रेन को नंगल डैम से अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक विस्तारित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर के समक्ष यह मांग रखी थी, जिसके बाद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस मामले पर चर्चा की थी। उत्तरी रेलवे ने अब गुरुमुखी एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन को अंब-अंदौरा तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को मिलेगी राहत वहीं, उत्तरी रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व जोनल मेंबर सुमित शर्मा ने गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन तक विस्तार देने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के चलने से हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी। नंगल डैम से ट्रेन का शेड्यूल गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12326 समय सारणी और मार्ग (Sat):
नंगल डैम (NLDM): 07:00 (प्रस्थान)
आनंदपुर साहिब (ANSB): 07:13 (आगमन) / 07:15 (प्रस्थान)
रूपनगर (RPAR): 07:48 (आगमन) / 07:53 (प्रस्थान)
सिरहिन्द जंक्शन (SIR): 08:50 (आगमन) / 09:12 (प्रस्थान)
अंबाला कैंट (UMB): 09:55 (आगमन) / 10:05 (प्रस्थान)
सहारनपुर (SRE): 11:20 (आगमन) / 11:25 (प्रस्थान)
मुरादाबाद (MB): 14:25 (आगमन) / 14:33 (प्रस्थान)
लखनऊ (LKO): 19:35 (आगमन) / 19:45 (प्रस्थान)
वाराणसी (BSB): 01:25 (अगले दिन)
पटना जंक्शन (PNBE): 05:13 (रविवार)
कोलकाता (KOAA): 14:50 (रविवार)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *