मुख्य बातें

गर्रा नदी में 49790 क्यूसेक पानी छोड़ा गया: शाहजहांपुर में बाढ़ की आशंका, जलस्तर खतरे के निशान से आधा मीटर नीचे – Shahjahanpur News

गर्रा नदी में 49790 क्यूसेक पानी छोड़ा गया:  शाहजहांपुर में बाढ़ की आशंका, जलस्तर खतरे के निशान से आधा मीटर नीचे – Shahjahanpur News


शाहजहांपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

शाहजहांपुर में गर्रा नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दियूनी बैराज से मंगलवार शाम को 49,790 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी 5 सितंबर तक शाहजहांपुर पहुंचने की संभावना है। इससे पहले 1 और 2 सितंबर की मध्यरात्रि में 54,120 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

वह पानी शाहजहांपुर पहुंच चुका है। प्रशासन के अनुसार, नया छोड़ा गया पानी पहुंचने के बाद गर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से आधा मीटर नीचे रह सकता है। शाहजहांपुर शहर गर्रा और खननौत नदियों के बीच स्थित है। खननौत नदी का जलस्तर भी एक मीटर तक बढ़ने की संभावना है। नदियों के किनारे बसे निचले इलाकों में पानी भर सकता है।

शाहजहांपुर में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

शाहजहांपुर में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नदियों में मोटर बोट और गोताखोर तैनात कर दिए गए हैं। बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पिछली बार आई बाढ़ में गर्रा नदी का पानी नेशनल हाइवे 24 पर तीन फीट तक पहुंच गया था। कई कॉलोनियों और राजकीय मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया था। मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में स्थानांतरित करना पड़ा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *