मुख्य बातें

लातेहार में JJMP का एक उग्रवादी गिरफ्तार: मजदूरों से मारपीट और आगजनी मामले में पकड़ा गया, माओवादी भी रह चुका है आरोपी – latehar News

लातेहार में JJMP का एक उग्रवादी गिरफ्तार:  मजदूरों से मारपीट और आगजनी मामले में पकड़ा गया, माओवादी भी रह चुका है आरोपी – latehar News

लातेहार में पुलिस ने जेजेएमपी के एक उग्रवादी गणेश गंझू को गिरफ्तार किया है। वह केईसी इंटरनेशनल कंपनी के मजदूरों से मारपीट और आगजनी घटना में शामिल रहा है। बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र क

.

सर्च अभियान के दौरान गोलीटांड़ के पास से गणेश गंझू को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि 2 अगस्त को भाट चतरा में केईसी इंटरनेशनल कंपनी के मजदूरों से मारपीट की थी। साथ ही गोलीटांड़ में दो हाइवा में आग लगाने और फायरिंग में भी शामिल था।

गणेश गंझू का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। वह पहले माओवादी, टीपीसी और जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य रह चुका है। विभिन्न थानों में उस पर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *