मुख्य बातें

चीन ने परेड में दिखाए 100 से ज्यादा हथियार: अमेरिकी रॉकेट सिस्टम को मात देने माहिर PHL-16; पानी के अंदर चलने वाले ड्रोन पेश किए

चीन ने परेड में दिखाए 100 से ज्यादा हथियार:  अमेरिकी रॉकेट सिस्टम को मात देने माहिर PHL-16; पानी के अंदर चलने वाले ड्रोन पेश किए


बीजिंग9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन आज अपना 80वां विक्ट्री डे मना रहा है। इस मौके पर राजधानी बीजिंग में देश की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य परेड का आयोजन किया गया।

परेड में 100+ हथियार, 45+ सैन्य टुकड़ियां और 100+ विमान शामिल हुए। इनमें से कई हथियार पहली बार दुनियां के सामने पेश किए गए।

इन हथियारों की खास बात ये है कि इनमें से ज्यादातर स्वदेशी हैं। शी जिनपिंग ने अपने भाषण में कहा कि- ये हथियार और विमान चीन की सैन्य ताकत और बेहतर टेक्नालॉजी को दिखाते हैं।

चीन की परेड में शामिल हुए खास मिसाइल, ड्रोन और विमान के बारे में जानिए …

1. चीन ने नया टाइप 99B मेन बैटल टैंक पेश किया

चीन ने अपनी विजय दिवस परेड में पहली बार टाइप 99B मेन बैटल टैंक पेश किया। यह टाइप 99 सीरीज का नवीनतम तीसरी पीढ़ी का टैंक है।

ये टाइप 99बी का अपडेटेड वर्जन माना जा रहा है। इसे 2001 से PLA में शामिल किया गया है। अब तक 1300 से ज्यादा टाइप 99 और 99A टैंक बनाए जा चुके हैं।

2. चीन का मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम PHL-16

चीन ने अपनी विजय दिवस परेड में PHL-16 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर दिखाया। इसे PCL-191 भी कहा जाता है। इसे अमेरिका के हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) का जवाब देने के लिए बनाया गया है।

इसे ताइवान ने 2023 में अमेरिका से खरीदा और तैनात किया था। PHL-16 को नॉरिन्को (Norinco) ने बनाया है और यह चीन का सबसे बेहतर रॉकेट लॉन्चर सिस्टम है। PHL-16 को पहली बार 2019 में नेशनल डे परेड में दिखाया गया था।

3. पानी के अंदर चलने वाले AJX002 ड्रोन

परेड में पहली बार चीन के दो बड़े पानी के अंदर चलने वाले ड्रोन (XLUUVs) दिखाए गए।

दूसरा ड्रोन लंबाई में तो लगभग उतना ही है, लेकिन यह ज्यादा चौड़ा है, करीब 2 से 3 मीटर। इसका नाम और तस्वीर अभी सामने नहीं आई है।

इस पर दो मस्तूल लगे हैं, जबकि AJX002 पर कोई मस्तूल नहीं है। विश्लेषकों का मानना है कि इन्हें टॉरपीडो या माइंस से लैस किया जा सकता है, या फिर ये सिर्फ निगरानी (रेकी) के काम आ सकते हैं।

इसमें ‘X’ आकार के रडर और दो मास्ट हैं, जो इसे AJX002 से अलग बनाता है। चीन का XLUUV कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा है, जिसमें कम से कम पांच प्रकार के ड्रोन पहले से ही टेस्टिंग में हैं।

4. अमेरिकी मिसाइलों को चुनौती देने के लिए नई मिसाइलें पेश की

चीन की विजय दिवस परेड में पहली बार YJ-15, YJ-17, YJ-19, और YJ-20 मिसाइलों को पेश किया गया।

ये मिसाइलें चीन की नौसैन्य ताकत को बढ़ाने वाली उन्नत हथियार प्रणालियां हैं, जिन्हें विशेष रूप से जहाजों पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है।

ये मिसाइलें ताइवान स्ट्रेट और दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना और उसके सहयोगियों के लिए चुनौती के रूप में काम करेगी।

5. बैलिस्टिक मिसाइलों का मुकाबला करने में सक्षम HQ-29

चीन ने पहली बार एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल (ABM) प्रणाली, HQ-29 पेश किया है। इसे चीन की तीन-स्तरीय मिसाइल रक्षा प्रणाली का शीर्ष हिस्सा माना जा रहा है।

यह एक उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) और सैटेलाइट-विरोधी (ASAT) हथियार प्रणाली है, जिसे चीनी सोशल मीडिया पर लीक हुए वीडियो में देखा गया है।

एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल HQ-29

एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल HQ-29

चीन ने HQ-29 के साथ कई नई और एयर डिफेंस सिस्टम पहली बार पेश की:

आठ पहियों वाला HQ-20:

  • चीन ने पहली बार HQ-20 वायु रक्षा प्रणाली भी पेश की है। इसमें आठ पहियों वाला ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर है जो कम से कम आठ इंटरसेप्टर ले जा सकता है।
  • और इसका डिजाइन HQ-9 प्रणाली जैसा ही है, लेकिन इसमें छोटे इंटरसेप्टर हैं।

HQ-22A मीडियम-से-लंबी दूरी भेदने में सक्षम ​​​​​​:

  • इसकी रेंज 170 किमी (105 मील) तक है। यह विमान, मिसाइल और ड्रोन जैसे विभिन्न हवाई लक्ष्यों को भेद सकती है।
  • इसके बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन माना जाता है कि इसमें बेहतर इलेक्ट्रॉनिक काउंटर-काउंटरमेजर्स (ECCM) और अधिक लक्ष्यों को एक साथ निशाना बनाने की क्षमता है।

HQ-9C लंबी दूरी की सतह-से-हवा मिसाइल:

  • यह HQ-9 सीरीज का नया टाइप है, जो HQ-9B का अपग्रेड है। यह रूस के S-300 सिस्टम पर आधारित है और इसकी रेंज 250 किमी (155 मील) से अधिक है।
  • यह सेमी-एक्टिव रडार होमिंग तकनीक का उपयोग करती है और विमान, क्रूज मिसाइलों और टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में सक्षम है।

HQ-19 एंटी-बैलिस्टिक और एंटी-सैटेलाइट मिसाइल:

  • यह मीडियम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और कम ऊंचाई वाले सैटेलाइट्स को नष्ट करने के लिए बनाया गया है। यह अमेरिका के THAAD (टर्मिनल हाई एल्टिट्यूड एरिया डिफेंस) सिस्टम के समान है।
  • यह मिसाइल मिड-कोर्स और टर्मिनल चरण में बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक सकती है। इसकी उड़ान ऊंचाई 200 किमी (124 मील) तक है और यह हिट-टू-किल काइनेटिक व्हीकल का उपयोग करती है। यह चीन की रणनीतिक रक्षा का अहम हिस्सा है।

HQ-11 वायु डिफेंस सिस्टम:

  • प्रदर्शन में HQ-11 भी शामिल है, जो एक मोबाइल छोटे-से-मध्यम दूरी की डिफेंस सिस्टम है। ये FM-3000 के नाम से भी जानी जाती है।
  • इसे टर्मिनल पॉइंट रक्षा के लिए डिजाइन की गई है, जिसमें एक वर्टिकल लॉन्च मिसाइल बैटरी LD-3000 को एक क्लोज-इन वेपन सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।
  • इसकी मारक क्षमता विमानों के विरुद्ध 30 किमी और मिसाइलों के विरुद्ध 20 किमी है।
HQ-11 वायु डिफेंस सिस्टम

HQ-11 वायु डिफेंस सिस्टम

6. केरियर बेस्ड एयरक्राफ्ट

चीन की विजय दिवस परेड में चार प्रकार के केरियर बेस्ड एयरक्राफ्ट दिखाए किए गए। J-15T, J-15DH, J-15DT और J-35 को पूरी तरह से चीन ने स्वदेशी तकनीक से विकसित किया है।

ये चीन की नौसेना PLAN) के लिए विकसित केरियर बेस्ड फाइटर जेट हैं, जो उनके लियाओनिंग, शेडोंग, और फुजियान जैसे विमान वाहक पोतों की क्षमताओं को बढ़ाते हैं

केरियर बेस्ड एयरक्राफ्ट J-15DT

केरियर बेस्ड एयरक्राफ्ट J-15DT

7. मजबूत बंकरों को तबाह करने में सक्षम CJ-1000

चीन की विजय दिवस परेड में CJ-1000 लंबी दूरी की हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल को दिखाया गया। इसे DF-1000 के नाम से भी जाना जाता है।

रेंज: CJ-1000 की रेंज 2,000 से 4,000 किलोमीटर तक है।

लक्ष्य: यह जमीन पर बने ठिकानों, मजबूत बंकरों, भूमिगत सुविधाओं और चलते हुए वॅारशिप पर सटीक हमला कर सकती है।

लॉन्च प्लेटफॉर्म: इसे 10×10 ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर (TEL) वाहन से दो मिसाइलों के जोड़े में लॉन्च किया जा सकता है। इसे H-6K बॉम्बर से भी लॉन्च किया जा सकता है।

हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल CJ-1000

हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल CJ-1000

8. DF-26D गुआम किलर एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल

DF-26D किलर एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल को चीन के 80वें विजय दिवस परेड के रिहर्सल के दौरान पहली बार देखा गया था। इसके बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक जानकारी नहीं थी

यह DF-26 मिसाइल परिवार का एक नया मेंबर है, जिसे खासकर अमेरिका के प्रशांत क्षेत्र में सैन्य ठिकानों, विशेष रूप से गुआम, और नौसैनिक लक्ष्यों, जैसे एयरक्राफ्ट कैरियर्स को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

अमेरिका ने गुआम में एक 360-डिग्री एकीकृत मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित की है, जिसमें THAAD, Patriot, और Indirect Fire Protection Capability (IFPC) शामिल हैं।

DF-26D गुआम किलर

DF-26D गुआम किलर

चीन ने पहली बार एडवांस हेलिकॉप्टर दिखाया

परेड में पहली बार एडवांस हेलिकॉप्टर का भी प्रदर्शन किया गया। अभी इसकी डिटेल सामने नहीं आई है।

——————————————————

ये खबर भी पढ़ें…

विक्ट्री डे पर चीन ने सैन्य ताकत दिखाई: जिनपिंग बोले- हम किसी की धमकियों से नहीं डरते; पुतिन-किम समेत 25 देशों के नेता शामिल रहे

चीन की राजधानी बीजिंग में बुधवार को दूसरे विश्व युद्ध में जापान की हार के 80 साल पूरे होने पर विक्ट्री डे परेड मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने थियानमेन चौक से भाषण दिया। जिनपिंग ने कहा कि चीन किसी की धमकियों से नहीं डरता और हमेशा आगे बढ़ता रहता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *