मुख्य बातें

फतेहाबाद के समैन में जर्जर मकान की छत गिरी: व्यक्ति की मौत, पत्नी बेटे का इलाज करवाने गई थी बरवाला – Tohana News

फतेहाबाद के समैन में जर्जर मकान की छत गिरी:  व्यक्ति की मौत, पत्नी बेटे का इलाज करवाने गई थी बरवाला – Tohana News


गांव समैन में मकान की गिरी छत का दृश्य।

फतेहाबाद जिले के टोहाना के गांव समैन में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जर्जर मकान की छत गिरने से 42 वर्षीय रणधीर सिंह की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हिसार रेफर

.

मृतक रणधीर का फाइल फोटो।

बारिश में पहले ही गिर चुका था मकान

जानकारी के अनुसार घटना के समय रणधीर अपने पड़ोसी के घर में रह रहे थे। उनका खुद का मकान बारिश की वजह से पहले ही गिर चुका था। घटना के समय रणधीर की पत्नी अपने बड़े बेटे के साथ हिसार के बरवाला में थी। वे छोटे बेटे का इलाज करवा रही थी, जो काला पीलिया से पीड़ित है। देर रात में पड़ोसियों के मकान की अचानक छत गिरने से रणधीर मलबे में दब गए।

सरकार-प्रशासन से मदद की अपील

स्थानीय लोगों ने तुरंत रणधीर को टोहाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पड़ोसियों के अनुसार, रणधीर का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। अब परिवार में विधवा पत्नी और दो बेटे हैं, जिनमें से एक बीमार है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से इस परिवार की मदद करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *