मंगलवार को हुई बारिश के बाद चरखी दादरी में जलभराव से निकलते वाहन।
हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने 4 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीद
.
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।
हथिनीकुंड बैराज पर रात 8 बजे 1 लाख 71 हजार 346 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था। बैराज के फ्लड गेट 63 घंटे से खुले हैं।
आज झज्जर, हिसार के हांसी ब्लॉक के साथ 30 स्कूल, यमुनानगर के छछरौली ब्लॉक, कुरुक्षेत्र के पिहोवा व शाहाबाद ब्लॉक और फतेहाबाद के टोहाना, जाखल व भूना ब्लॉक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं पंचकूला के मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि बरवाला ब्लॉक के 44, पिंजौर के 92 और रायपुररानी के 16 स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
4 से मानसून गतिविधियों में आएगी कमी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्क्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून ट्रफ अब बीकानेर, जयपुर, दातिया, सिद्धि, झारसुगड़ा, पुरी होते हुए उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी हरियाणा पर बने होने से नमी वाली हवाओं के कारण राज्य में मानसून की सक्रियता 6 सितंबर तक बने रहने की संभावना है।
4 सितंबर से 6 सितंबर के दौरान मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना है, जिससे उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश तथा पश्चिमी हरियाणा के जिलों में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है।

39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई IMD के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 2 सितंबर तक औसतन 357.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 498.4 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 992.2 एमएम और महेंद्रगढ़ में 769.1 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 227.4 और भिवानी में 328.7 एमएम हुई है।
आगे कैसे रहेगा मौसम
- 4 सितंबर: 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी में कुछ एक स्थानों पर बारिश की संभावना है। जबकि चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
- 5 सितंबर: महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में यलो अलर्ट है। इन जिलों के अधिकांश इलाकों में बारिश संभावित है, जबकि बाकी जिलों में कुछ एक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
