मुख्य बातें

सिमुलतला की ज्योति को डिस्कस थ्रो में रजत: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में बिहार को दो पदक, दुबई में करेंगी प्रतिनिधित्व,सन्नी ने जीता कांस्य – Jamui News

सिमुलतला की ज्योति को डिस्कस थ्रो में रजत:  राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में बिहार को दो पदक, दुबई में करेंगी प्रतिनिधित्व,सन्नी ने जीता कांस्य – Jamui News


ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर और सबजूनियर पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्रा ज्योति कुमारी ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। नवम वर्ग के छात्र सन्नी कुमा

.

दुबई में जूनियर एशियाई पैरा खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी ज्योति

29 से 31 अगस्त 2025 तक चली इस प्रतियोगिता में मिली सफलता के बाद ज्योति को दुबई में होने वाले जूनियर एशियाई पैरा खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। सन्नी कुमार को भी इसी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में भाग लेने का अवसर मिला है।

दोनों खिलाड़ियों की सफलता में विद्यालय के शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार और शिक्षिका निवेदिता के मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा। 9 अगस्त को विद्यालय स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया था।

दोनों खिलाड़ियों का किया स्वागत

मंगलवार की रात सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य सुनील कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने फूलमालाओं से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. जयंत कुमार समेत पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *