मुख्य बातें

पंजाब के 1600 से ज्यादा गांवों में बाढ़, 37 मौतें: दिल्ली में यमुना का जलस्तर 2013 के बाद सबसे ज्यादा; हिमाचल में बर्फबारी

पंजाब के 1600 से ज्यादा गांवों में बाढ़, 37 मौतें:  दिल्ली में यमुना का जलस्तर 2013 के बाद सबसे ज्यादा; हिमाचल में बर्फबारी


  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall Flood LIVE Update Punjab Flood Himachal Snowfall| Delhi MP Kerala Mumbai Rajasthan Rain Alert

चंडीगढ़/दिल्ली/शिमला58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के सभी 23 जिलों में अब भी बाढ़ के हालात बने हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 1655 गांवों के 3.55 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं।

अब तक बाढ़ वाले इलाकों से करीब 20 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। 37 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ से 1,75,286 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है।

दिल्ली में बुधवार शाम तक यमुना का जलस्तर 207.33 मीटर तक पहुंच गया। यह 2013 के रिकॉर्ड स्तर से ज्यादा है। यमुना बाजार इलाके में लगाए गए राहत शिविरों में पानी घुस गया है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। लाहौल स्पीति के बारालाचा में बुधवार शाम को 3 इंच से ज्यादा बर्फ पड़ी। इससे बारालाचा टॉप पर तीन ट्रक फंस गए।

देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें…

नोएडा के छपरौली मंगरौली में बुधवार को यमुना का पानी पहुंच गया। कई घर डूब गए।

नोएडा के छपरौली मंगरौली में बुधवार को यमुना का पानी पहुंच गया। कई घर डूब गए।

हिमाचल के पहाड़ी इलाके लाहौल स्पीति में बुधवार को बर्फबारी हुई। बारालाचा टॉप पर तीन ट्रक फंस गए।

हिमाचल के पहाड़ी इलाके लाहौल स्पीति में बुधवार को बर्फबारी हुई। बारालाचा टॉप पर तीन ट्रक फंस गए।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

4 सितंबर को राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *