मुख्य बातें

फाजिल्का में कैबिनेट मंत्री का बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा: 3 लाख रुपए दिए, राशन किट बांटी; गांव से संपर्क टूटा, नाव से जा रहे – Fazilka News

फाजिल्का में कैबिनेट मंत्री का बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा:  3 लाख रुपए दिए, राशन किट बांटी; गांव से संपर्क टूटा, नाव से जा रहे – Fazilka News

कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर और विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी लोगों की मदद करते हुए।

फाजिल्का में बाढ़ के बीच आज यानी गुरुवार को कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर ने प्रभावित इलाकों की जांच की। जलालाबाद के आतूवाला गांव में सड़क संपर्क टूटा हुआ है। लोगों को नाव के जरिए आना-जाना पड़ रहा है और नाव कम पड़ रही है। इसके चलते गांव में पहुंची कैबि

.

बल्कि 3 लाख रुपए की राशि भी दी। ताकि उससे नाव खरीदी जा सके। डॉ बलजीत कौर ने बताया कि स्थानीय विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने उनके सामने मांग रखी गई थी कि उन्हें बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव की जरूरत है। इस पर गौर करते हुए उनके द्वारा 3 लाख की राशि दे दी गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि जब हालात सुधर जाएंगे उसके बाद इस गांव पर ब्रिज बनाने का प्रपोजल विधायक द्वारा बनाया जाएगा।

लोगों की बरसों पुरानी इस समस्या का समाधान भी किया जाएगा। क्योंकि इससे पहले ढाणी नत्था सिंह वाला में यही हालात थे। जहां पर ब्रिज नया बना दिया गया है। वही विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि जलालाबाद के करीब चार गांव है, जो बाढ़ की चपेट में है। जहां पर हर सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *