मुंगेर में ईद-ए-मिलाद के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस मुर्गीयचक से शुरू हुआ, जिसका आयोजन बारिस अंजुमन कमेटी ने किया। बता दें कि सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में हिस्सा लिया। जुलूस नीलम चौक, गुलजार पोखर, कोतवाली चौक और एक नंब
.
यहां से जुलूस पीर नफा साहब की दरगाह पर गया। दरगाह पर दुआ के बाद जुलूस सोझी घाट और भगत सिंह चौक होते हुए मुर्गीयचक लौटा। जुलूस में शामिल लोगों ने इस्लामी झंडे लिए और नारे लगाए।
पैगंबर मोहम्मद साहब की मनाई गई जयंती
मोहम्मद रिजवान अहमद ने बताया कि ईद-ए-मिलाद उन-नबी पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर साहब के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हैं।
भारी संख्या में पुलिस बल की थी तैनाती
जुलूस में युवा और बच्चे डीजे की धुन पर नाचे-गाए। कई जगहों पर आतिशबाजी भी की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली और पूरबसराय थाने की पुलिस तैनात रही। जबकि पैगंबर साहब की जयंती को लेकर मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के द्वारा जगह-जगह पर बड़ी संख्या में जुलूस निकाले जाने को लेकर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।
