मुख्य बातें

कटनी में बिजली के नंगे तार से किसान की मौत: परिवार का आरोप- शिकायत के बाद भी विभाग ने नहीं की कार्रवाई, मौके पर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी – Katni News

कटनी में बिजली के नंगे तार से किसान की मौत:  परिवार का आरोप- शिकायत के बाद भी विभाग ने नहीं की कार्रवाई, मौके पर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी – Katni News

कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के कैलवारा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां 11 केवी के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 64 वर्षीय किसान बिहारी लाल पटेल की मौत हो गई।

.

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिहारी लाल अपने खेत में काम कर रहे थे। खेत से होकर गुजर रहा हाई टेंशन तार अव्यवस्थित और असुरक्षित स्थिति में था। काम करते समय वे गलती से इस तार के संपर्क में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खेत पहुंचे। वहां बिहारी लाल का शव मिला। सूचना मिलते ही कुठला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने बताया कि प्राथमिक जांच में मौत करंट लगने से होना सामने आया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि तारों की खराब स्थिति की शिकायत कई बार की गई थी। लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। हादसे की सूचना के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *