अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर) को देशभर में गणपति विसर्जन होगा। राजधानी रायपुर में इस बार छोटी और बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था के लिए नगर निगम ने विशेष कुंड तैयार किए हैं। परंपरा के अनुसार, बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन महादेव घाट स्थित कुंड में किया
.
अस्थाई विर्सजन कुंड बनाकर निगम कर्मियों और गोताखारों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा, तालाबों में मूर्तियों का विसर्जन रोकने के लिए निगम ने जोन स्तर पर अस्थायी विसर्जन कुंड भी बनाए हैं। साथ ही, रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने 6 से 11 सितंबर तक अलग-अलग पालियों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी तय की है, ताकि पूरे आयोजन की निगरानी और व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके।

महादेव घाट में शुक्रवार को गणेश प्रतिमा का विर्सजन करते हुए श्रद्धालु।
निगम के अलावा पुलिस ने भी तैयारी पूरी कर ली है। विर्सजन और झांकी में यातायात व्यवस्था बाधित ना हो इसलिए ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। गणेश प्रतिमा विर्सजन के मद्देनजर शहर में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात होंगे। ड्रोन और कैमरों से विर्सजन यात्रा की निगरानी की जाएगी। पुलिसटीम को लीड सीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे। पुलिस अधिकारियों ने रूट भी डायवर्ट करने की तैयारी की है।

विर्सजन के मद्देनजर रात 8 बजे से शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक, तात्यापारा चौक से शारदा चौक, मौदहापारा से जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक, फायर बिग्रेड चौक से कोतवाली चौक की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।


झांकी रूट का संभावित प्लान।
वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
- गणेश झांकी देखने आने वाले लोग मल्टीलेवल पार्किंग कलेक्ट्रेट परिसर, शास्त्री बाजार पार्किंग, सुभाष स्टेडियम के सामने पार्किंग स्थल और गॉस मेमोरियल ग्राउंड में अपने वाहन पार्क कर सकते हैं। सिविल लाइन, बैरन बाजार, कटोरा तालाब, शांति नगर, शंकर नगर और तेलीबांधा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए ये सुविधा होगी।
- साइंस कॉलेज, चौबे कॉलोनी, आमापारा, लाखेनगर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए आजाद चौक के पास, तात्यापारा, लाखेनगर चौक के पास हिन्द स्पोर्टिंग मैदान पर पार्किंग कर सकेंगे।
- टिकरापारा की ओर आने वाले वाहनों के लिए बुढ़ेश्वर चौक के पास गांधी मैदान और आउटडोर स्टेडियम मैदान श्याम टॉकीज के बाजू पर अपने वाहन पार्किंग कर सकते हैं।
- रेलवे स्टेशन, फाफाडीह चौक, देवेंद्र नगर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए एमजी रोड की गली नंबर 01, 02, 03, 04, सिंधी बाजार के पास अपने वाहन पार्किग कर सकेंगे।
- पंडरी, राजातालाब, मोवा की ओर से आने वाले वाहन मल्टी लेवल पार्किंग कलेक्ट्रेट परिसर और शहीद स्मारक भवन के पास वाहन पार्क कर सकते हैं।
- सदर बाजार, सत्ती बाजार चौक से अमीन पारा चौक (पुरानी बस्ती थाना), पुरानी बस्ती मार्ग, आश्रम तिराहा से लाखेनगर चौक, आमापारा तिराहा से लाखेनगर चौक की ओर रात 10 बजे से सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी जोनवार तीन शिफ्टों में अफसरों ने लगाई है।

निगम अधिकारी महादेव घाट में तैयारियों का निरीक्षण करते हुए।

निगम अधिकारी महादेव घाट में तैयारियों का निरीक्षण करते हुए।
टीम तीन शिफ्टों में करेगी काम
जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी जोनवार तीन शिफ्टों में (प्रत्येक 8-8 घंटे) निर्धारित की है। इसमें क्रेन ऑपरेटर, गोताखोर, फायर ब्रिगेड, प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल टीम, नगर निगम के अमले के साथ-साथ गृह विभाग, होम गार्ड और सीएमएचओ कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी तैनात रहेंगे। हर टीम में सदस्यों की संख्या 30-30 रहेगी। रायपुर नगर निगम की ओर से विसर्जन कुंड में बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है। 7 बड़े क्रेन कुंड के चारों ओर लगाए गए है।
श्री गणेश विसर्जन व्यवस्था हेतु अधिकारी सूची
|
अधिकारी का नाम / पद |
मोबाइल नंबर |
जिम्मेदारी |
|
विनोद पांडे,अपर आयुक्त |
9424264100 |
समिति के नोडल अधिकारी, सम्पूर्ण समन्वय |
|
राजेश राठौर प्रभारी अधीक्षण अभियंता |
9425502640 |
प्रशासनिक समिति सदस्य |
|
राजेश नायडू प्रभारी अधीक्षण अभियंता |
9644000770 |
प्रशासनिक समिति सदस्य |
|
आभास मिश्रा,प्रभारी नगर निवेशक |
9907992294 |
प्रशासनिक समिति सदस्य, विसर्जन रूट के जर्जर भवनों का सर्वे और मकान मालिक को नोटिस |
|
राजेश्वरी पटेल जोन-8 कमिश्नर |
9238343470 |
विसर्जन कुण्ड स्थल पर केन, मंच, कंट्रोल रूम, टॉर्च, मोटरबोट, गोताखोर, रस्सा, लांग बूट, रेनकोट, छाते की व्यवस्था। संस्कृत कॉलेज से पंडित व्यवस्था। प्रशासनिक सहयोग। |
|
हितेन्द्र यादव ,जोन-6 कमिश्नर, |
8253087778 |
प्रशासनिक समिति सदस्य |
|
प्रीति सिंह उपायुक्त स्वास्थ्य |
8319517473 |
स्वास्थ्य व्यवस्था, एम्बुलेंस, मेडिकल टीम, दवाईयों का प्रबंध, CMO से समन्वय |
|
खीरसागर नायक,जोन-5 कमिश्नर |
9406050199 |
लाखे नगर चौक पर सर्चलाइट, पंडाल, मंच, माइक, कंट्रोल रूम व्यवस्था |
|
नितीश झा,सहायक अभियंता नगर निवेश |
9827974578 |
वाहन की व्यवस्था और उन्हें विसर्जन स्थलों पर उपलब्ध कराना |
|
आशीष शुक्ला ,प्रभारी कार्यपालन अभियंता विद्युत, |
9301953265 |
विसर्जन रूट व कुण्ड स्थल पर प्रकाश व्यवस्था |
|
संदीप शर्मा,सहायक अभियंता विद्युत |
9301953235 |
प्रकाश व्यवस्था और जनरेटर प्रबंध |
|
नरसिंग फरेन्द्र,कार्यपालन अभियंता जल |
7587067839 |
विसर्जन रूट एवं कुण्ड स्थल पर पेयजल टैंकर व्यवस्था |
तालाबों के समीप होंगे अस्थायी कुंड
गणपति प्रतिमाओं का तालाबों में विसर्जन रोके जाने के लिए नगर निगम ने हर जोन में तालाबों के पास अस्थायी कुंड तैयार किए हैं। इसके लिए बड़ी टंकियां लगाई जाएंगी, जहां भक्त प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे। साथ ही तालाबों में मूर्ति विसर्जन रोकने के लिए निगम की टीमें मौके पर मौजूद रहेंगी।

बीते साल निगम ने ये व्यवस्था महादेव घाट में की थी।
विसर्जन व्यवस्था देख रही समिति के नोडल अधिकारी विनोद पांडेय ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख तालाबों के पास बड़ी टंकियां और निगम के वाहन उपलब्ध रहेंगे। यहां से लाई गई बड़ी प्रतिमाओं को महादेव घाट स्थित मुख्य विसर्जन कुंड में विसर्जित किया जाएगा।
गणेश विसर्जन के बाद वापसी का रूट
- महादेव घाट विसर्जन स्थल से प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग, भाठागांव चौक और रिंग रोड-1 से होकर होगी। शहर में भारी वाहनों को एंट्री बैन रहेगी।
- विसर्जन के दौरान सभी तरह के माल वाहक वाहनों को रायपुरा चौक से रोक दिया जाएगा। जिन्हें अमलेश्वर से रायपुर की ओर आना है, वो अमलेश्वर-कुम्हारी-टाटीबंध होकर या खुड़मुड़ा-भाठागांव होकर आ सकते हैं।

जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल।
NGT की गाइड लाइन के अनुसार तैयारी पूरी
दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने बताया, कि एनजीटी के आदेशानुसार इस बार अस्थाई कुंड का निर्माण किया गया है। 6 से 11 सितंबर तक शहर की सभी मूर्तियां यहां विर्सजित की जाएगी। सभी जोन कमिश्नर अपनी टीम के साथ ड्यूटी में मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों से मॉनीटरिंग की जाएगी।
