मुख्य बातें

रायपुर में बदमाश अवैध शराब के साथ गिरफ्तार: मर्डर, मारपीट के मामले में जा चुका है जेल, पुलिस ने रेड मारकर किया गिरफ्तार – Raipur News

रायपुर में बदमाश अवैध शराब के साथ गिरफ्तार:  मर्डर, मारपीट के मामले में जा चुका है जेल, पुलिस ने रेड मारकर किया गिरफ्तार – Raipur News

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में एक्शन लिया गया है।

रायपुर का एक पुराना बदमाश अवैध शराब के साथ गिरफ्तार हुआ है। आरोपी पहले मर्डर मारपीट जैसे मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अवैध तरीके से शराब बेच रहा है, जिसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

.

दरअसल, शुक्रवार को खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि सूखा मैदान रावांभाठा के पास खंडहर के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब बेचने के लिए रखा है। खमतराई पुलिस ने सूखा मैदान रावांभाठा खंडहर के पास पहुंचकर छापामार कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

102 पौवा शराब जब्त

नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दयानंद उर्फ बोदु साहू (36) वर्ष निवासी फुलवारी चौक रावांभाठा, रायपुर का बताया। आरोपी के पास रखे सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी और सफेद रंग के प्लास्टिक झोला की तलाशी लेने पर कुल 102 पौवा देसी मसाला शराब 18.360 लीटर जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में एक्शन लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *