मुख्य बातें

एसआरजी अस्पताल में शीतल जल प्याऊ शुरू: भीषण गर्मी में मरीजों और परिजनों को मिलेगी राहत, वरिष्ठ नागरिक समिति की पहल – jhalawar News

एसआरजी अस्पताल में शीतल जल प्याऊ शुरू:  भीषण गर्मी में मरीजों और परिजनों को मिलेगी राहत, वरिष्ठ नागरिक समिति की पहल – jhalawar News

झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। भीषण गर्मी के बीच यह सुविधा उन्हें ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएगी। वरिष्ठ नागरिक समिति झालावाड़ ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए इस प्याऊ की व्यवस्था की है, जिसका उद्घाटन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसआरजी अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील विजय थे। वरिष्ठ नागरिक समिति झालावाड़ के संरक्षक सी.पी. शुक्ला और अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता सहित समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर आमजन और मरीजों के तिमारदारों के लिए शीतल जल प्याऊ का विधिवत शुभारंभ किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन अस्पताल आते हैं। ठंडे पानी की यह व्यवस्था उन्हें बड़ी राहत प्रदान करेगी। समिति ने अस्पताल परिसर में कैंपर रखवाकर निरंतर शीतल जल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि झालावाड़ अस्पताल में जिले भर के साथ-साथ मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में मरीज और परामर्श के लिए लोग आते हैं। सुबह से ही यहां आने-जाने वालों की भीड़ रहती है, जिसके कारण पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था का विस्तार आवश्यक था। इस अवसर पर के.सी. अग्रवाल, प्रकाश चंद्र व्यास, हरिश्चंद्र शर्मा, हबीब खान, प्रवीण भाटिया, सुरेश चंद्र निगम, जगदीश चंद मीणा, सुरेशचंद शुक्ला, श्रीलाल गौतम, मदनलाल रामड़िया, बलदेव भाटिया, रमेश विजय, कैलाश चंद्र व्यास, डॉ. सुशीला शर्मा, संतोष पाराशर, दयानंद अग्रवाल, मोहनलाल राठौड़, कृष्ण सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी समिति के प्रवक्ता सुरेश निगम ने दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *