मुख्य बातें

घग्गर-मारकंडा डेंजर लेवल से ऊपर बह रहीं: हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर कम हुआ, आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट – Charkhi dadri News

घग्गर-मारकंडा डेंजर लेवल से ऊपर बह रहीं:  हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर कम हुआ, आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट – Charkhi dadri News


चरखी दादरी में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव है।

हरियाणा के 20 जिलों में आज हल्की बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) का कहना है कि हिसार और फरीदाबाद में मौसम साफ रहेगा। राज्य में लगातार हो रही बारिश और नदियों के ओवरफ्लो होने से फसलों को हुए नुकसान को लेकर सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर

.

बहादुरगढ़ में लगातार बारिश और मुंगेशपुर ड्रेन के ओवरफ्लो होने से कई इलाकों में जलभराव है। स्थिति संभालने और दिल्ली में पानी रोकने के लिए हिसार कैंट से सेना बुलाई गई है।

फरीदाबाद में यमुना, सिरसा में घग्गर और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो चल रही हैं। मारकंडा का जलस्तर कम हुआ है, लेकिन अब भी वह खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं, घग्गर से लगते गांवों में जेसीबी और अन्य मशीनें तैनात की गई हैं। हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर 1 लाख क्यूसेक से नीचे आ गया है। इस कारण फ्लड गेट डाउन किए गए हैं।

8 सितंबर को 3 जिलों में यलो अलर्ट मौसम विभाग ने 7 सितंबर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 8 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। जबकि फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत,जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, पंचकुला में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी प्रकार का मौसम 9 सितंबर को भी बना रहेगा। 48 प्रतिशत अधिक हुई है बारिश IMD के अनुसार, हरियाणा में अब तक सामान्य से 48 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। 5 सितंबर तक औसतन 370.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 546.6 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन में सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में 1059.2 मिमी और महेंद्रगढ़ में 784.9 मिमी दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 309.3 मिमी और भिवानी में 347.9 मिमी दर्ज हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *