मुख्य बातें

पानीपत में यमुना में BMS स्टूडेंट ने लगाई छलांग, मौत: 2 घंटे तक ढूंढते रहे गोताखोर, नहीं लगा सुराग, लोगों ने बनाई वीडियो – Panipat News

पानीपत में यमुना में BMS स्टूडेंट ने लगाई छलांग, मौत:  2 घंटे तक ढूंढते रहे गोताखोर, नहीं लगा सुराग, लोगों ने बनाई वीडियो – Panipat News


यमुना में छलांग लगाते हुए स्टूडेंट।

पानीपत जिले के सनौली क्षेत्र में यमुना नदी में शनिवार को एक स्टूडेंट ने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं स्टूडेंट के छलांग लगाने का दृश्य यमुना नदी का जलस्तर देखने के लिए पहुंचे लोगों द्वारा बनाई जा रही वीडियो में कैद हो गया। मौके पर मौजूद गोताखोरों

.

छलांग लगाने के दौरान पुल पर लटका स्टूडेंट।

कॉलेज से घर नहीं लौटा

जानकारी के अनुसार हिमांशु के ताऊ ओम प्रकाश ने बताया कि हिमांशु समालखा की पंचवटी कालोनी का रहने वाला है और यमुनानगर में बीएमएस की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को कॉलेज से घर न पहुंचकर सीधा सनौली यमुना नदी पुल पर पहुंचा। वहां पर अपना पर्स व मोबाइल लैपटॉप पुल पर छोड़कर यमुना नदी में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हिमांशु के पिता जयभगवान बेगा गांव में टीचर के पद पर कार्यरत हैं।

गोताखोरों ने 2 घंटे तक की तलाश

वहीं गोताखोर साजिद अली ने बताया कि लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो को देखकर हमने करीब 2 घंटे तक युवक की तलाश की, लेकिन यमुना का जलस्तर अधिक होने के कारण युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि पुल से छलांग लगाते समय युवक ने खुद को काफी देर तक रोके रखा, फिर उसे पानी में कूदना ही पड़ा, क्योंकि वह वहां से ऊपर वापस भी बिना किसी सहायता के नहीं चढ़ सकता था।

स्टूडेंट की तलाश करते हुए गोताखोर।

स्टूडेंट की तलाश करते हुए गोताखोर।

यमुना का एरिया यूपी पुलिस का

इस संबंध में सनौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे, लेकिन हमें वहां कोई नहीं मिला। लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो से युवक एवं उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। यमुना फ्लाईओवर एरिया यूपी पुलिस का है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *