मुख्य बातें

बिहार का युवक नाबालिगों से कराता था बैटरी चोरी: पलामू पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 20 बैटरी बरामद की – Palamu News

बिहार का युवक नाबालिगों से कराता था बैटरी चोरी:  पलामू पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 20 बैटरी बरामद की – Palamu News

पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिमरी खुर्द गांव निवासी अनिल सिंह (29) को गिरफ्तार किया है।

पलामू पुलिस ने हाइवा और ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिमरी खुर्द गांव निवासी अनिल सिंह (29) को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गय

.

छतरपुर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाइवा और ट्रकों की बैटरी चोरी की घटनाएं हो रही थीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा और उनकी निशानदेही पर विभिन्न कंपनियों की 20 बैटरी बरामद कीं।

हाल ही में 4 सितंबर की रात को चोरों ने तीन हाइवा से बैटरी चोरी की थी। मसीहानी छतरपुर में रहने वाले उत्तम प्रकाश ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, मुनकेरी निवासी दिलशाद आलम और सड़मा कॉलेज गेट के रहने वाले संतोष कुमार सिंह की हाइवा गाड़ियां गौतम ढाबा मसीहानी चौक के पास खड़ी थीं। रात 12:30 बजे वे अपने घर चले गए थे। अगली सुबह करीब 6 बजे जब वे वापस आए तो तीनों गाड़ियों की कुल छह बैटरी गायब थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *