मुख्य बातें

आजमगढ़ एक्सप्रेस में यात्री की मौत: मुंबई से सफर कर रहे 35 साल के रशीद की विदिशा स्टेशन पर तबीयत बिगड़ी – Vidisha News

आजमगढ़ एक्सप्रेस में यात्री की मौत:  मुंबई से सफर कर रहे 35 साल के रशीद की विदिशा स्टेशन पर तबीयत बिगड़ी – Vidisha News


मुंबई से आजमगढ़ जा रही आजमगढ़ एक्सप्रेस में एक यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगमपुर, उत्तर प्रदेश निवासी 35 वर्षीय रशीद अहमद के रूप में हुई है। शुक्रवार को जब ट्रेन विदिशा स्टेशन पहुंची, तब यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली।

.

विदिशा जीआरपी थाना प्रभारी महेंद्र शाक्य के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंची। रशीद को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचित कर दिया है।

परिजनों के विदिशा पहुंचने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। प्रारंभिक जांच में बीमारी से मौत होने की आशंका जताई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *